खेरली में ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित; सांसद संजना जाटव ने दिए संगठन विस्तार के निर्देश
खेरली (दिनेश लेखी) भरतपुर सांसद संजना जाटव ने रविवार को सांसद कार्यालय खेरली में कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक ली। बैठक ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद संजना जाटव ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठन का जमीनी स्तर पर मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर इकाई अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि पार्टी की विचारधारा आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी सुरेश पूछरी, ब्लॉक अध्यक्ष कठूमर राजवीर, ब्लॉक अध्यक्ष खेरली हरिशंकर मीना, शहर अध्यक्ष कठूमर अजय जाटव तथा हीरालाल सैनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने पर सहमति जताई गई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भोला नेता मसारी, तेजसिंह तुसारी, शीशराम गुर्जर, सुरेंद्र जाटव, सुखचंद फौजी, ताराचंद जाटव, सचिन मीना, रामवीर गुर्जर, पुरुषोत्तम सैनी, जयप्रकाश मीना, विजेंद्र मीना, रामहेत मीणा मौजूद थे।


