उप तहसीलदार ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण; बूथ पर नही पहुंचा प्रगणक, वार्ड 16 के मतदाता करते रहे इंतजार

Apr 19, 2026 - 14:56
 0
उप तहसीलदार ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण; बूथ पर नही पहुंचा प्रगणक, वार्ड 16 के मतदाता करते रहे इंतजार

तखतगढ़ (बरकत खान) निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता विशेष अभियान दिवस के दौरान रविवार को तखतगढ़ कस्बे में प्रशासनिक अव्यवस्था का मामला सामने आया। वार्ड संख्या 16 के निर्धारित बूथ पर प्रगणक के अनुपस्थित रहने के कारण मतदाताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल जब महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां वार्ड संख्या 16 के प्रगणक सी.पी. सोनी नदारद मिले। मौके पर मौजूद पर्यवेक्षक दलवीर सिंह ने उप तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें बताया गया कि उक्त प्रगणक ने अभियान की शुरुआत से अब तक कार्य में रुचि नहीं ली है और वे लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।

लापरवाही का आलम यह रहा कि निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा प्रगणक सोनी को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इस दौरान अपने नाम जुड़वाने या संशोधन करवाने पहुंचे मतदाता प्रगणक के इंतजार में बैठे रहे।

हालाँकि, उप तहसीलदार बबेरवाल ने कस्बे के अन्य केंद्रों जैसे स्थानीय महाविद्यालय, संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और PM श्री स्कूल के विभिन्न बूथों का भी सघन निरीक्षण किया। इन स्थानों पर सभी बीएलओ (BLO) मुस्तैद पाए गए और मतदाता पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से चलता मिला।

ड्यूटी के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने और फोन न उठाने वाले प्रगणक के विरुद्ध उप तहसीलदार ने नाराजगी व्यक्त की है। संबंधित विभाग को इस लापरवाही की रिपोर्ट भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................