यदुवंशी सैनी समाज का बड़ा फैसला: 10 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह; 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Apr 24, 2026 - 19:18
 0
यदुवंशी सैनी समाज का बड़ा फैसला: 10 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह; 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

भरतपुर (दिनेश लेखी) यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव की ओर से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 मई 2026 को भरतपुर में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
समाज के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज का दायित्व है, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि यदुवंशी सैनी समाज, सैनी समाज, कुशवाहा समाज, शाक्य समाज एवं मौर्य समाज के सभी पात्र छात्र-छात्राएं इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक विद्यार्थी अपनी अंकतालिका 5 मई 2026 तक व्हाट्सएप नंबर 7742164141 पर भेज सकते हैं या यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव की कार्यकारिणी के किसी भी सदस्य को जमा करा सकते हैं।
समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक प्रतिभाओं की जानकारी समय पर भेजने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................