उदयपुरवाटी के लाल उत्कर्ष मित्तल ने बढ़ाया मान; महाविद्यालय में छात्र और परिजनों का हुआ स्वागत

Apr 24, 2026 - 19:07
 0
उदयपुरवाटी के लाल उत्कर्ष मित्तल ने बढ़ाया मान; महाविद्यालय में छात्र और परिजनों का हुआ स्वागत

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2026 में पूरे प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र उत्कर्ष मित्तल का गुरुवार को श्री टोडरमल पी.जी. महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कर्ष मित्तल के साथ उनके पिता रमाकांत मित्तल का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि उत्कर्ष इस संस्थान के नियमित छात्र रहे हैं और उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि एकाग्रता और सही मार्गदर्शन से किसी भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समारोह के दौरान व्याख्याता राजेंद्र ढेनवाल, सज्जन शर्मा, करतार सैनी सहित समस्त स्टाफ ने उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सुनील कुमार राघव, धनेन्द्र पाल सिंह, कासिम कुरैशी, राजेश सैनी, संगीता चौधरी, बाबूलाल सैनी, सुमन चौधरी, विनोद ढेनवाल और प्रवीण शर्मा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................