महुवा में विधायक राजेंद्र मीणा ने किया 79 नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान; आदर्श ग्राम पंचायत बनाने को दिया 18 सूत्रीय विकास संकल्प

Nov 5, 2026 - 18:25
 0
महुवा में विधायक राजेंद्र मीणा ने किया 79 नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान; आदर्श ग्राम पंचायत बनाने को दिया 18 सूत्रीय विकास संकल्प

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थितअवध मैरिज गार्डन,  में गुरुवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र के समस्त नवनिर्वाचित सरपंचों के स्वागत-सम्मान एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन विधायक राजेंद्र मीणा के सानिध्य मेंहुआ।
 समारोह में विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा विधानसभा क्षेत्र के 79 नवनिर्वाचित सरपंचों का शाल  माला एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नई सरपंच पद की जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी को दीपावली के पावन पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा किमहुवा विधानसभा क्षेत्र की 4 पंचायत समितियों में कुल 79 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 41 महिला एवं 38 पुरुष सरपंच बने हैं। इनमें से 70 सरपंच भारतीय जनता पार्टी समर्थित हैं। यह हम सब के सौभाग्य की बात है

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा - लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित सरपंच अपने-अपने ग्राम पंचायतों में जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आइए, हम सब मिलकर महुवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास, खुशहाली और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें

आदर्श ग्राम पंचायत - विकास कार्ये

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने सभी सरपंचों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए अपने अनुभवों के आधार पर अपनी ग्राम पंचायत के लिए 18 सूत्रीय विकास संकल्प दिलाया। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि -

  • 1. ग्राम पंचायत में प्रत्येक नागरिकस्वच्छ एवं स्वस्थ रहने के लिए हर माह में दो बार कम से कमसफाई व्यवस्था स्थाई रूप से करें।
  • 2. ग्राम पंचायत के हरेक घर से गंदा पानी के बचाव की व्यवस्था हेतु विशेष अभियान (हौद बनाना) का कार्य करें।
  • 3. ग्राम पंचायत में सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि गार्ड की व्यवस्था।
  • 4. ग्राम पंचायत के प्रमुख तिराहे, चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाना - एमएलए कोटे से, हर ग्राम पंचायत को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा।
  • 5. ग्राम पंचायत में रोड लाइट की व्यवस्था।
  • 6. हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक अथाई  - एमएलए कोटे से बनवाने की घोषणा।
  • 7. अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में एक आदर्श श्मशान घाट का निर्माण एवं रास्ते की व्यवस्था।
  • 8. अपनी पंचायत से आम रास्तों का निर्माण कार्य चालू करवाना।
  • 9. रोज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सभी सरपंच, सचिव एवं पटवारीअन्य स्टाफ के साथ ग्राम पंचायत भवन में बैठकर ही केंद्र सरकार, राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को देना।
  • 10. भाईचारा कायम करें, आपसी विवादों को लेकर सरपंच बनने के बाद आप सभी समाज के हैं। इस लिए आप ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि बनकर निस्वार्थ भाव से बिना भेदभाव केकार्य करें
  • 11. साधारण सभा  की बैठक में उपसरपंच, सभी वार्ड पंचों के साथ पंचायत में गांव के युवा, प्रबुद्ध लोगों के साथ विकास को लेकर चर्चा कर बैठक के प्रस्ताव लें।
  • 12. जिन विकास कार्यों को ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना है उन्हें पी.पी.टी. के माध्यम से पंचायत समिति की साधारण सभा में तैयार कर प्रधान व बीडीओ को दें।
  • 13. महीने में दो दिन हर ग्राम पंचायत के सभी लोगों के साथ बैठक-चर्चा करें।

  • 14. प्रधानमंत्री आवास योजना में केवल उन्हीं लोगों को लिया जाए जिनके कच्चे मकान हों, चाहे आपका विरोधी ही हो।
  • 15. खाद्य सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं में पात्रगरीब लोगों को ही उसका लाभ मिले, ऐसी व्यवस्था करें।
  • 16. आबादी क्षेत्र में बसे लोगों के नियम अनुसार समय पर मकानों के पट्टे बनवाए जाएं।
  • 17. महीने में एक बार आप अपनी ग्राम पंचायत में सरकारी कार्यालयों का उपसरपंच, वार्ड पंचों के साथ औचक निरीक्षण कर पाई गई खामियों से उच्च अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं।
  • 18. सरकारी दस्तावेजों पर स्वयं सरपंच ही हस्ताक्षर करें जिस किसी प्रकार की कानूनी परेशानी नहीं। 
    इन बिंदुओं के  साथ गांवो के सर्वांगीण विकास के लिए तन मन धन से 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहे, इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल,पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल जैन,महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गो पुत्र अवधेश अवस्थी ,एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, कपिल सिंह रौथ, योगेश शास्त्री, नटवर् ठेकडा,सहित गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता सरपंच परिवारजन गांवो के पंच पटेल मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है