दीपावली के त्यौहारी सीजन को देखते हुए अतिक्रमण को लेकर की समझाइश

Nov 5, 2026 - 18:06
 0
दीपावली के त्यौहारी सीजन को देखते हुए अतिक्रमण को लेकर की समझाइश

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आज समझाइश की गई।
त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच दुकानों के बाहर किए जा रहे अतिक्रमण से आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। दुकानों के सामने सामान बेचने के साथ ही फुटपाथों पर सामान रखे जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे लोगों को दिनभर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों को भी फुटपाथ पर जगह नहीं मिलने के कारण सड़क पर चलना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ तक सामान फैलाकर बिक्री किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण दुपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, वहीं पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण निरोधक टीम गठित कर आज समझाइश की गई।
इसी क्रम में पुराने बस स्टैंड खंडेलवाल धर्मशाला रोड किले रोड पुरानी सब्जी मंडी एवं मेंन बाजार में नगर पालिका दल ने गुरुवार को क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर बिक्री करने वाले कारोबारियों को चेतावनी दी गई। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे 
सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर लें। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना लगाने के साथ ही सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वही टीम द्वारा आतिशबाजी बेचने वाले दुकानदारों को नगरपालिका प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए कहा गया ‌।
अतिक्रमण निरोधक दल में चेतराम मीणा लोकेश प्रजापत कैलाशचंद मीणा नारायण सिंह गुलाब मीणा आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार के लोगों की शिकायतें मिल रही थी। इस पर अतिक्रमण निरोधक दल नियुक्त कर आज बाजार में समझाइश की गई है। ताकि आवागमन में कोई बाधा नहीं हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है