खैरथल में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल मुकाबला, 41 जिलों के 1200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खैरथल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं राज्य स्तरीय (17 व 19 वर्ष वर्ग) वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 41 जिलों से 94 टीमों में 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आवास व्यवस्था स्कूल व धर्मशालाओं में की गई है। प्रिंसिपल अमरलाल ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में नगर परिषद सभापति हरीश रोघा, उपसभापति वरुण डाटा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा और उद्योगपति गोविंद चंचलानी शामिल रहेंगे। जिला स्तरीय प्रभारी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खैरथल इस बड़े आयोजन का गवाह बनेगा।