वाहन की तेज रोशनी से अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो युवक बाल-बाल बचे

Apr 28, 2026 - 20:41
 0
वाहन की तेज रोशनी से अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो युवक बाल-बाल बचे

कठूमर (दिनेश लेखी) थाना क्षेत्र के सौँख रोड पर हुल्याना और टिकरी के बीच सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेतों में जा घुसी। हादसे में कार सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।

हेड कांस्टेबल मुखन देवी ने बताया कि सौँख निवासी रोहित पुत्र केदार गडरिया (25) और धीरज पुत्र मोहन सिंह गडरिया सोमवार रात कार से कठूमर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गोलियां और टिकरी के बीच सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए पलट गई और खेतों के बीच जा घुसी।
हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात में ही छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यही कारण सामने आया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................