खाटू श्याम को लगेगा आज शाम छप्पन भोग, भक्ति गीत पर झुमेगे दर्शक
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में श्री श्याम मंदिर हाल ही में नवनिर्मित प्रधान जी की गली में स्थित मंदिर मेंश्री श्याम बाबा का 56 भोग की झांकी एवं रात्रि मे श्याम जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर में खाटू श्याम का भव्य दरवार सजाया गया है । आकर्षक श्रृंगार करने के साथ ही उन्हें छप्पन भोग लगाये जाएगे। भक्ति गीत व भजन पर श्रद्धालु झुमेगे । सत्संग में बाबा श्याम के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जैकी खंडेलवाल ने ने खाटू श्याम के जीवन व कलयुग में उनके प्रभाव पर चर्चा की।
कहा कि जो लोग समर्पण भाव से खाटू श्याम के शरण में आते हैं, उनकी हर मनोकाना पूरी होती है। बाबा का कहना है कि जो मांगना है उसे सच्चे मन से मांग कर देखिए, जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिंदगी में सुख और दुख आप पर निर्भर करता है। जीने का नजरिया बदलना होगा। इस दौरान भक्तों ने खाटू श्याम के शरण में आने के बाद अपने जीवन में हुए बदलावों को आपस में साझा किया।


