सामाजिक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास, साइबर थाने में मामला दर्ज

May 4, 2026 - 14:04
 0
सामाजिक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास, साइबर थाने में मामला दर्ज

भीलवाड़ा, (राजकुमार गोयल) शहर के सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता श्री गोटू सिंह  मंगलपुरा ने  सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग एवं फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के संबंध में पुलिस थाना साइबर भीलवाड़ा में अज्ञात गिरोह के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।
प्रार्थी के अनुसार, वे लंबे समय से सामाजिक मुद्दों एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय हैं तथा विभिन्न सामाजिक मामलों में न्यायालयों में याचिकाएं प्रस्तुत कर चुके हैं। इसी कारण कुछ असामाजिक तत्व उनसे रंजिश रखते हैं और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देते रहे हैं।
शिकायत में बताया गया है कि हाल ही में “महक शर्मा” नाम से एक अज्ञात महिला द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, जिसे स्वीकार करने के बाद वीडियो कॉल एवं मैसेज के माध्यम से संपर्क किया गया। बाद में एक एडिटेड (कृत्रिम रूप से तैयार) वीडियो भेजकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई तथा बदनामी करने का प्रयास किया गया।
प्रार्थी का आरोप है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य उन्हें बदनाम करना एवं ब्लैकमेल करना है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि इस षड्यंत्र के पीछे वे लोग शामिल हो सकते हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने पूर्व में शिकायतें एवं कानूनी कार्यवाही की है।जिसकी लिस्ट उन्होंने  शिकायत के साथ पुलिस को दी हे 
प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस अज्ञात गिरोह के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए, आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा इस प्रकार की साइबर ब्लैकमेलिंग घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
सिंह ने आम जन से भी अपील की हे कि ऐसे किसी भी गिरोह की झांसे में नहीं आए, ओर कोई AI से वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी देता हे तो उसे कोई पैसा ट्रांसफर नहीं करे, ओर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाए , ऐसे मामलों में सतर्कता ही बचाव हे, वरना ये गिरोह आपकी जमा पूंजी को पल भर में हड़प सकते हे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है