भरतपुर अग्रवाल समाज बहुत ही समृद्ध वं गौरवशाली - जिंदल

May 4, 2026 - 14:05
 0
भरतपुर अग्रवाल समाज बहुत ही समृद्ध वं गौरवशाली - जिंदल

हलैना (विष्णु मित्तल) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनावों मेँ उप महामंत्री के पद पर भारी मतों से विजयी हुए भरतपुर निवासी पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज जिंदल की मेजबानी मेँ एक बहुत शानदार और भव्य आभार समारोह स्थानीय रिसोर्ट मेँ किया गया। इस अवसर पर भरतपुर जिला अग्रवाल समाज के सभी इकाईयो एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनन्दन मनोज जिंदल एवं उनकी टीम द्वारा माला -साफा -शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम मेँ मुख्य अतिथि  श्री अग्रसेन शोभा यात्रा समिति के संयोजक सुरेश बंसल एवं सह संयोजक मोहन मित्तल , सुभाष जिंदल रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मेँ सभी आये हुए अतिथियों का अभिनन्दन और स्वागत करते हुए मनोज जिंदल ने कहा कि भरतपुर अग्रवाल समाज देश भर मेँ अपनी एक अलग पहचान और विशिष्टता रखता हैं यह समाज बहुत ही गौरव शाली एवं समृद्ध समाज हैं जिसका मुझे बहुत ही प्यार और आशीर्वाद मिलता हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष  सी. ए. अतुल मित्तल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनन्दन एवं स्वागत करते हुए कहा कि बढ़े ही सौभाग्य का विषय हैं कि भरतपुर के निवासी  मनोज जिंदल ने अपनी प्रचंड जीत के साथ राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मलेन के पटल पर पूरे भरतपुर अग्रवाल समाज का नाम रौशन किया हैं। कार्यक्रम मेँ विशिष्ट अतिथि के रूप मेँ पधारें  एवं मनोज जिंदल के साथ ही उप महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए धौलपुर निवासी प्रेम मंगल ने सभी अग्र बंधुओ से अग्रोहा मेँ आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि किसी भी संस्था मेँ लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का अनुसरण करना बहुत ही स्वस्थ परम्परा हैं फिर भी चुनाव प्रकिया के उपरांत हम सभी समाज के भाई बहिन बिना किसी पक्ष -विपक्ष के एक जाजम पर बैठकर समाज हित का चिंतन करने वाले लोग हैं, क्योंकि यही भगवान अग्रसेन जी का समानता का सिद्धांत हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अग्रवाल महासभा भरतपुर एवं वैश्य सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग ने बताया कि भाई मनोज जिंदल जिस प्रकार से समाज के पटल पर बहुत ही सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी इकाईयो एवं समाज के पदाधिकारियों को साथ लेकर चलते हैं वास्तव मेँ वह अनुकरणीय हैं। भरतपुर व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि बढ़े ही हर्ष और गौरव का विषय हैं कि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर से एक साथ हमें दो राष्ट्रीय पदाधिकारी निर्वाचन प्रणाली के तहत मिले हैं, जो पूरे देश के अग्रवाल समाज के भाई -बहिनों ने इन पर विश्वास जताया हैं उसे आप भगवान अग्रसेन जी के सिद्धांतो का अनुसरण करके आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मनोज जिंदल एवं भारत भूषण अग्रवाल ने जिले की समस्त इकाई जिनमें नगर, डीग,नदबई, बयाना, रुदावल, राजेंद्र नगर जवाहर नगर इकाई, कृष्णा नगर इकाई, हीरादास इकाई, रंजीत नगर इकाई,गिरीश विहार इकाई, एवं शहर इकाई के सभी पदाधिकारियों के साथ, भरतपुर बीट्स, भरतपुर साइकिल क्लब, रौशनी संस्था, प्रयास संस्था एवं अनेक सामाजिक गतिविधि मेँ सलंग्न रहने वाले लोगों एवं संस्थाओ का स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भरतपुर अग्रवाल महासभा के महामंत्री मुकेश सिंघल एवं समस्त कार्यकारिणी के साथ,भाजपा नेता ब्रजेश अग्रवाल, गिरधारी गुप्ता, देवेंद्र चामड़, एड.सतेंद्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, फूलचंद गर्ग,अनिल हुंडई, पूरन मित्तल, पंकज गोयल पार्षद, राहुल बंसल,युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल, ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले, रेडीमेड क्लॉथ एसोसिएशन के संजय अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, एड. हरिओम सिंघल, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी मित्तल, कविता गोयल पारुल अग्रवाल, सपना डिगिया, जीतेन्द्र अग्रवाल जोगेन्दर गर्ग, प्रमोद अग्रवाल राम कुमार बृज हनी वाले, प्रहलाद गोयनका, वेदप्रकाश गोयनका सहित बड़ी संख्या मेँ महिला एवं पुरुष पदाधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालक डॉ अशोक अग्रवाल एवं पवन गुप्ता ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है