टेउवास में पहुंचा ग्राम रथ अभियान, एलईडी वैन से योजनाओं की दी जानकारी

May 8, 2026 - 18:05
 0
टेउवास में पहुंचा ग्राम रथ अभियान, एलईडी वैन से योजनाओं की दी जानकारी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेउवास में एलईडी वैन पहुंची। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आकर्षक ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के जरिए दी गई।
          कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के अभियान बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं।
          उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ लें तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी मिलने से ग्रामीण आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
       अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरल एवं सहज भाषा में योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। एलईडी मोबाइल वैन पर योजनाओं से संबंधित वीडियो एवं संदेश प्रदर्शित किए गए, जिन्हें ग्रामीणों ने रुचि के साथ देखा।
        ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पहले कई योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन इस पहल के माध्यम से अब वे योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान गांवों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................