कठूमर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शिविर हुआ आयोजित,15 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

May 8, 2026 - 18:33
 0
कठूमर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शिविर हुआ आयोजित,15 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

कठूमर / दिनेश लेखी।  सहायक अभियंता कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं ने भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त की।
सहायक अभियंता कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में 15 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलने के साथ-साथ मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा।
शिविर में उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप लगाने के फायदे, सरकारी अनुदान एवं ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने आमजन से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................