हाजी अब्दुल गनी बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, समर्थकों में खुशी की लहर

May 8, 2026 - 18:32
 0
हाजी अब्दुल गनी बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, समर्थकों में खुशी की लहर

बारां / शाहिद इकबाल भाटी 

 जिला कांग्रेस कमेटी बारां की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकारिणी में नगर परिषद बारां के पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी को महासचिव, अंता नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुस्तुफा खान को उपाध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच महफूज अली सैय्यद को महासचिव नियुक्त किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दीं।

इस अवसर पर हाजी अब्दुल गनी के निवास पर मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर अली,अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी तथा जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत  कर इस्तकबाल किया 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आमजन के कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान अन्ता-मांगरोल विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हंसराज मीणा का आभार व्यक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................