गोगुंदा हाईवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत: एक युवती की मौत, 4 गंभीर घायल

May 10, 2026 - 14:08
May 11, 2026 - 15:48
 0
गोगुंदा हाईवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत: एक युवती की मौत, 4 गंभीर घायल

उदयपुर | गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर कृष्ण कन्हैया होटल के पास सोमवार को दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। इस भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई और सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

यू-टर्न पर आमने-सामने हुई भिड़ंत

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पाली के सुमेरपुर से उदयपुर की ओर आ रही एक कार (RJ57 CA0392) हाईवे पर बने यू-टर्न के पास पहुंची थी। इसी दौरान गोगुंदा से जसवंतगढ़ की ओर जा रही दूसरी कार (RJ27 UC1584) से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सुमेरपुर वाली कार में सवार पांच युवक-युवतियां हादसे का शिकार हुए, जबकि दूसरी कार में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे में हताहत और घायलों का विवरण

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस के एएसआई नंदलाल नागदा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

  • मृतक: डिंपल (22) पुत्री कपूरचंद सुथार (निवासी सुमेरपुर)।

  • गंभीर घायल: जीनल (18), वृंदा (21), वरुण (25) और डिंपल (18)।

  • स्थिति: गंभीर रूप से घायल चारों भाई-बहनों को गोगुंदा में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

हाईवे पर लगा जाम, क्रेन से हटाए वाहन

हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो सकी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................