खैरथल रेलवे फाटक पर हादसा: प्याज से भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे बैरियर, ढाई घंटे तक लगा रहा भारी जाम

Nov 10, 2026 - 20:10
 0
खैरथल रेलवे फाटक पर हादसा: प्याज से भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे बैरियर, ढाई घंटे तक लगा रहा भारी जाम

खैरथल (अलवर) देवराज मीणा

खैरथल शहर के मुख्य रेलवे फाटक संख्या 93 पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्याज के कट्टों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कथित लापरवाही के चलते रेलवे बैरियर को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया और चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मुख्य बैरियर के टूटने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अस्थायी बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित करना पड़ा।

​ढाई घंटे तक थमी यातायात की रफ्तार

बैरियर टूटने और उसके बाद चले मरम्मत कार्य के कारण करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान शनि मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग और किशनगढ़ रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और यातायात को सुचारu कराने का प्रयास किया।

​अंडरब्रिज में भी बने जाम के हालात

मुख्य फाटक बंद होने के कारण वाहनों को अंडरब्रिज से डायवर्ट किया गया, जिसके चलते अंडरब्रिज में भी वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया और वहाँ भी जाम की स्थिति बन गई। आखिरकार करीब पौने सात बजे रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे फाटक को दुरुस्त किया, जिसके बाद जाकर यातायात सुचारु हो सका।

​इस घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और रेलवे संपति को नुकसान पहुँचाने व सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................