नवीन निर्माणधीन न्यायालय भवन का किया निरीक्षण
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
कस्बे के गंगाबाग परिसर में करीब 12करोड की लागत से से निर्माणधीन न्यायालय भवन का अभिभाषक मंडल राजगढ़ के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा सीटू, एडवोकेट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद तिवारी एवं पूर्व सचिव धर्मेंद्र गुरु द्वारा अवलोकन किया गया।इस अवसर पर उन्होंने सुपरवाइजर , इंजिनियर से वार्ता कर जानकारी ली। तिवारी ने बताया कि निर्माण में जुटे इंजिनियरों ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।