भगवान जगन्नाथ महाराज की रथयात्रा 16 जुलाई को निकलेगी
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से आगामी 16 जुलाई को निकलने वाली 172 वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी जगन्नाथ मेला कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई है ।
श्री जगन्नाथ मंदिर के महंत पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष अधिक मास होने के कारण यह रथ यात्रा जुलाई माह में 16 जुलाई 2026 को होगी उससे पूर्व 29 जून2026 को भगवान जगन्नाथ जी महाराज का 108 जल कलशों और पंचामृत सेअभिषेक कराया जाएगा अभिषेक के उपरांत भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए गर्भ गृह विराजमान रहेंगे आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा 15 जुलाई को महाप्रभु जगन्नाथ गर्भ गृह से बाहर आएंगे और भक्तों को दर्शन देंगे इसी दिन सायं काल चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर से माता जानकी की सवारी राजगढ़ कस्बे के प्रमुख बाजारों से होती हुई मेला स्थल गंगा बाग स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी जहां मंदिर पूजन व गणेश पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा 16 जुलाई को गरुडरूप रथ विमान पर विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ की सवारी चौपड़ बाजार जगन्नाथ मंदिर से शुरू हो कर निकलकर मुख्य बाजारों से होती हुई गंगा बाग स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी इसी के साथ सात दिवसीय श्री जगन्नाथ मेले का आगाज होगा ।


