बोरिंग मशीन पर काम करते समय बोरिंग मशीन हैल्पर की मौत
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ स्थित सेंढ पर बोरिंग मशीन पर हैल्पर का कार्य करते समय मशीन के चालक की लापरवाही के चलते हैल्पर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि उड़ीसा के जामुंदा केंदूजर निवासी सुदम नायक ने मामला दर्ज करवाया है कि 20 मई 2026 की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे उसके चाचा चतुर्भुज नायक पुत्र महाश्वेर नायक बोरिंग मशीन पर कार्य कर रहे थे। तभी मशीन के चालक की लापरवाही के चलते उसकी दुर्घटना में घायल में हो गया था। जिसे राजगढ़ चिकित्सालय ले गए। जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


