राजीविका कर्मचारियों ने 9 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर जिला परियोजना प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
कठूमर / दिनेश लेखी। राजीविका कर्मचारियों ने गुरूवार को जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका को 9 माह से लंबित मानदेय को लेकर ज्ञापन दिया। अलवर जिले के सभी ब्लॉक से राजीविका में कार्यरत कर्मचारी में मिलकर ब्लॉक परियोजना प्रबंधक को 9 माह से लंबित मंडे को लेकर ज्ञापन दिया
राजीविका में कार्यरत लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि हम सभी कर्मचारियों का मानदेय 9 माह से लंबित है जिसके कारण हमारी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। जिस कारण हमारा घर चलना मुश्किल हो रहा है, महिलाएं घर से छोटे बच्चों को छोड़कर बाहर नौकरी कर रही है उनको कमरे का किराया देने के लिए पैसा उपलब्ध नहीं है, राजीविका सरकार खाने को तो बहुत योजनाएं चलाती है।लेकिन कर्मचारी इतने कर्मचारियों का लंबित मानदेय के कारण बहुत परेशान हो रहे हैं।
इस मौके पर जिले के सभी 16 ब्लॉक से एलआरपी, आरपी सहित प्रदीप सेन, दयाचंद, दिनेश, अर्जुन लाल, सतीश, रिंकू, धर्म सिंह, सुनील, सोनू, शशांक, रमेश, अर्जुन, प्रकाश, रजनी, मंजू, सविता, अंजू, नरेंद्र आदि मौजूद थे।

