दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तरीय टेलीकॉम कमेटी की बैठक 25 मई को: जिला कलक्टर करेंगे अध्यक्षता

May 22, 2026 - 21:38
 0
दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तरीय टेलीकॉम कमेटी की बैठक 25 मई को: जिला कलक्टर करेंगे अध्यक्षता

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर (दूरसंचार बुनियादी ढांचे) से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण और नेटवर्क सेवाओं को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टेलीकॉम कमेटी की यह बैठक आगामी 25 मई को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होना प्रस्तावित है।

  • नेटवर्क विस्तार और आपसी समन्वय पर होगी विस्तृत चर्चा

प्रस्तावित बैठक में जिलेभर में कार्यरत विभिन्न टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स (दूरसंचार सेवा प्रदाताओं) को जमीनी स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार, सरकारी विभागों के साथ आवश्यक समन्वय और दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा कर जिला कलक्टर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति संभावित है, ताकि जिले में संचार व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................