डीग में रोजगार कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर 11 जून को होगा आयोजित, युवा रोजगार मेले से जुड़कर उठाऐं लाभ
भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन 11 जून गुरूवार को प्रातः 9ः30 बजे गुलाब बाग के पीछे राजीव कॉलोनी डीग में किया जायेगा।
उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीरसिंह मीना ने बताया कि निजी क्षेत्र की कम्पनी राक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, संभव फाउंडेशन, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड, विजन इंडिया ओवरड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल ऑटोटेक स्किल इंडिया मैनपावर सर्विस आदि संस्थानों ने अपनी सहमति प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों हेतु 10वीं, 12वीं, आईटीआई पासआउट, स्नातक स्तर आदि होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शिविर में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता के मूल सर्टिफिकेट्स की फोटोप्रति का एक सैट, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आईडी प्रूफ की फोटोप्रति शिविर स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। आने जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


