बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान

Jun 10, 2026 - 18:42
 0
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान

गुरला :-(बद्रीलाल माली)राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा द्वारा माली समाज की बेटी व बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा को जिला व राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली व मिसेज राजस्थान जया चौहान (फैशन आईकन) ने माला व साफा पहना कर उसका स्वागत सम्मान किया।
जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि अध्यापक रामनारायण कच्छावा की पुत्री अक्षिता कच्छावा हाल ही में भीलवाड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में फोर आर्म्स अकैडमी में आयोजित की गई थी जिसमे अक्षिता कच्छावा ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को हराकर चैम्पियन बनी। अक्षिता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में छात्रा वर्ग 15 वर्ष, छात्रा वर्ग 17 वर्ष, साथ ही छात्रा वर्ग डबल 15 वर्ष, छात्रा वर्ग डबल 17 वर्ष में सभी प्रतिद्वंदियों को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किये।

इससे पूर्व भी अक्षिता कच्छावा ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व भी किया है। इससे पूर्व अक्षिता कच्छावा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया और काफी प्रतियोगिता में बैडमिंटन क्षेत्र में अपना परचम फहराया है। इसके लिए बैडमिंटन प्रेमियों ने अक्षिता को बधाई प्रेषित की। साथ भीलवाड़ा बैडमिंटन एसोसिएशंस के जॉइंट सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह पवार, सेक्रेटरी अभिषेक शर्मा, महेश स्पोर्ट्स अकैडमी के बैडमिंटन के कोच राजीव भार्गव, विनीत कुमार शर्मा सहित कई समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने अक्षिता कच्छावा को सफलता के लिए बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................