राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु दस्तावेजो के सत्यापन की अंतिम तिथि 13 जून

Jun 10, 2026 - 18:44
 0
राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु दस्तावेजो के सत्यापन की अंतिम तिथि 13 जून

राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) अलवर  जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में कला स्नातक प्रथम वर्ष की वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची दिनांक 09 जून को प्रकाशित कर दी गई है | प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने बताया की प्रवेशार्थियों की सुविधा के लिए सूचियाँ महाविद्यालय नोटिस बोर्ड तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध महाविद्यालय के वेब पेज पर प्रकाशित है |
महाविद्यालय में प्रवेश के नोडल अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा ने बताया की जिन प्रवेशार्थियों का नाम वरीयता सूची अथवा प्रतीक्षा सूची में आया है वे ई-मित्र के माध्यम से बधाई पत्र तथा प्रवेश आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेकर अपने मूल दस्तावेजो, अंकतालिकाओ, टीसी, सीसी, कैटेगरी प्रमाण पत्र इत्यादि की मूल एवं स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ महाविद्यालय में सत्यापन के लिए प्रात: 10:30 से दोपहर 2:30 बजे के मध्य उपस्थित होंगे | दस्तावेजो के सत्यापन के पश्चात प्रवेशार्थी को अंतिम तिथि 13 जून तक ई-मित्र पर अपना प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा | यदि कोई प्रवेशार्थी अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में अपने दस्तावेजो का सत्यापन या सत्यापन के पश्चात अंतिम तिथि तक ई-मित्र पर प्रवेश शुल्क जमा नहीं करवाता है तो वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाता है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................