हाईवे किनारे लहूलुहान मिला किसान, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने की आशंका

Jun 19, 2026 - 10:00
Jun 19, 2026 - 10:02
 0
हाईवे किनारे लहूलुहान मिला किसान, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने की आशंका

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नेशनल हाईवे 148-डी पर धौड़ चौराहे के समीप गुरुवार को सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए जहाजपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सूचना पर जहाजपुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मौका परचा बनाते हुए घायल के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
थाने के एएसआई नज्मू खान ने बताया कि सोराज पुत्र रघुनाथ मीणा (53) निवासी नाथूण (बरड़ा) को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र नवीन मीणा ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क किनारे पड़े मिले।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है