जिला कलक्टर ने ली ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा बैठक, शिविरों में दी जा रही छूट एवं योजनाओं का अधिकाधिक प्रसार-प्रसार करें-जिला कलक्टर

Jun 19, 2026 - 10:04
 0
जिला कलक्टर ने ली ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा बैठक, शिविरों में दी जा रही छूट एवं योजनाओं का अधिकाधिक प्रसार-प्रसार करें-जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गुरुवार को वीसी के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की मंशानुरूप सभी विभाग मौके पर प्रत्येक नागरिक को लाभ प्रदान करें। उन्होंने शिविरों की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा दी जा रही छूट एवं योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें।
जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाले परिवादों एवं जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में सभी विभागीय अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने राजस्व, पंचायतीराज, नगर निकाय, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को शिविरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि पात्र लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। 
बैठक में सेवा शिविरों के दौरान किए जा रहे नवाचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा विभागीय समन्वय पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को शिविरों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, एसीईओ जिला परिषद रेखारानी, जिले के उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है