दशकों के अनुभव के साथ प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अब संगम विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा

Jun 18, 2026 - 19:56
 0
दशकों के अनुभव के साथ प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अब संगम विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष, गर्व एवं सम्मान का विषय है कि वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया है।प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक वर्षों के समृद्ध शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक अनुभव के धनी हैं। आपने राजस्थान के अनेक प्रतिष्ठित राजकीय महाविद्यालयों में प्रोफेसर, प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं। हाल ही में आपने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय), भीलवाड़ा में प्राचार्य के रूप में सफल नेतृत्व प्रदान करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, कौशल विकास एवं छात्र कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

आपकी विशेषज्ञता भूगोल, राजनीतिक भूगोल, ग्रामीण विकास, संसाधन प्रबंधन, निर्वाचन अध्ययन तथा उच्च शिक्षा प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रही है। आपके निर्देशन में अनेक शोधार्थियों ने पीएचडी शोधकार्य पूर्ण किए हैं तथा आपके 25 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त आपने कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन किया है तथा अनेक राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।यह विश्वविद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी अपने विशाल अनुभव, ज्ञान, दूरदृष्टि एवं शैक्षणिक नेतृत्व को समाज और शिक्षा जगत के हित में समर्पित करते हुए संगम विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। उनका मार्गदर्शन निश्चित रूप से कला एवं मानविकी संकाय को नई दिशा, नई ऊर्जा तथा उत्कृष्टता के नए आयाम प्रदान करेगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करूणेश सक्सेना ने प्रो. चतुर्वेदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका विशाल शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार ने स्वागत करते हुए कहा कि आपका शैक्षणिक दृष्टिकोण कला एवं मानविकी संकाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. राजीव मेहता ,वित्तीय अधिकारी आयुष जैन भी उपस्थित रहे।संगम विश्वविद्यालय परिवार प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी का हार्दिक स्वागत करता है तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................