छोटी बहन को BA का एग्जाम दिलाने ले जा रही बड़ी बहन की परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी जिंदगी

Jun 20, 2026 - 18:31
Jun 20, 2026 - 19:19
 0
छोटी बहन को BA का एग्जाम दिलाने ले जा रही बड़ी बहन की परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी जिंदगी

भरतपुर। सेवर थाना इलाके के सुखावली मोड़ पर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ अपनी छोटी बहन को बीए (BA) फाइनल का एग्जाम दिलवाने बाइक से परीक्षा केंद्र ले जा रही एक 21 वर्षीय युवती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बड़ी बहन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं छोटी बहन को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।

परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले काल बनकर आया ट्रैक्टर

सेवर थाने के एएसआई (ASI) विजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि: "हादसे में पूजा (21) पुत्री निवासी भौंट (भरतपुर) की मौत हो गई है, जबकि उसकी छोटी बहन रिमझिम (18) सुरक्षित है और उसे मामूली चोटें आई हैं।"

परिजनों के अनुसार, रिमझिम का बीए फाइनल का पेपर था। बड़ी बहन होने के नाते पूजा खुद बाइक चलाकर रिमझिम को परीक्षा दिलाने के लिए भरतपुर शहर ला रही थी। जैसे ही उनकी बाइक सुखावली मोड़ के पास पहुंची और सड़क क्रॉस करने लगी, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भागा।अस्पताल में तोड़ा दम, बिना नंबर का था ट्रैक्टर

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बहनें उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। बाइक चला रही पूजा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कारित करने वाला ट्रैक्टर बिना नंबर का है। घटना के तुरंत बाद चालक पुलिसिया कार्रवाई के डर से ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सेवर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे के बाद हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................