किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का दिखाया लाइव प्रसारण
सकट कस्बे के बस स्टैंड स्थित मीणा समाज की धर्मशाला में शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के क्रम में सकट ग्राम सेवा सहकारी समिति एफपीओ सकट द्वारा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाइव प्रसारण दिखाया । जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि की 23वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में डाली गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, सकट एफपीओ अध्यक्ष भीमसेन सैनी ,अशोक गुर्जर मदन लाल सैनी, बाबूलाल सैनी, राधेश्याम सैनी, गीलाराम सैनी, महेश शर्मा , सुरेंद्र शर्मा ,गजानंद शर्मा ,शोभाराम मीणा, बुद्धा गुर्जर ,किशन पांचाल, बृजमोहन सैनी, सुरेंद्र सैनी ,मुरारी मीणा प्रभाती सैनी ,गोपाल कोली, सुखराम मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- राजेन्द्र मीणा


