ग्राम पंचायत दुजाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम
सुमेरपुर (राकेश कुमार) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ग्राम पंचायत दुजाना के पंचायत परिसर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा समाज को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि गुणराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश पुरोहित, राजकीय आयुर्वेदिक कंपाउंडर फतेहलाल, करण सिंह राजपुरोहित, CSC ई-मित्र संचालक कांतिलाल, पशुधन निरीक्षक निहाल सिंह, LDC भीमाराम चौधरी, पंचायत कर्मी छगनलाल मीणा एवं दूदाराम सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग शरीर और मन दोनों को पूरी तरह स्वस्थ रखने का सबसे सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के समापन पर सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वे केवल योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि योग को अपनी नियमित दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।


