तिलकपुर धाम में 22 जून से शुरू होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

Jun 21, 2026 - 16:47
 0
तिलकपुर धाम में 22 जून से शुरू होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आश्रम तिलकपुर धाम में परमहंस सदगुरु श्री श्री 1008 श्री हरचंद दास जी महाराज के 77वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 22 जून से होने जा रहा है। 28 जून तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री संजय शर्मा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नारनौल के सरपंच शेर सिंह और बिचगांव की सरपंच श्रीमती संजू भाई मीणा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ यज्ञ की शुरुआत 22 जून (सोमवार) को प्रातः 8:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। पहले दिन कथा का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे से होगा, जबकि शेष दिनों में कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • 28 जून: शाम 5:00 बजे कथा का समापन होगा, जिसके बाद रात्रि 9:00 बजे से विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
  • 29 जून: प्रातः 8:15 बजे मंगल आरती होगी। इसके बाद सुबह 10:00 बजे पधारे हुए संतों को प्रसादी व विदाई दी जाएगी।
  • पूर्णाहुति: सोमवार सुबह 10:30 बजे से आम जनता के लिए प्रसादी (भंडारा) वितरण शुरू होगा तथा दोपहर 1:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाआरती संपन्न होगी।

आयोजक समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में तिलकपुर धाम पहुंचकर महान संतों के प्रवचनों का लाभ उठाने और धर्म लाभ कमाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है