सावन के महीने में श्रद्धा से मनाया नागपंचमी का पर्व

Jul 26, 2020 - 01:29
 0
सावन के महीने में श्रद्धा से मनाया नागपंचमी का पर्व

बयाना भरतपुर  

बयाना 25 जुलाई। सावन के महीने में हरियाली तीज के बाद आज शनिवार को नागपंचमी का पर्व श्रद्धा के साथ साधारण तौर पर मनाया गया। इस दिन महिलाओं ने अंकुरित चने व विभिन्न प्रकार की अंकुरित दालों एवं दूध दही आदि से प्रतीक स्वरूप  नागदेवता के चित्रों की अपने अपने घरों पर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व सुरक्षा की कामनाऐं की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा अर्चना करने से काल सर्पदोष व अन्य कष्टों से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। एक पखवाडे पूर्व भी नागपंचमी का पर्व इसी प्रकार मनाया गया था। तब यह पर्व परम्परा के अनुसार केवल वैष्य समुदाय की महिलाओं की ओर से मनाया गया था।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow