प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही: निर्माणाधीन सड़क पर नहीं लगा था कोई चेतावनी बोर्ड; अलवर-नटनी का बारां मार्ग पर गहरा गड्ढा बना काल, कार गिरी, चालक गंभीर

Jun 24, 2026 - 17:05
 0
प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही: निर्माणाधीन सड़क पर नहीं लगा था कोई चेतावनी बोर्ड; अलवर-नटनी का बारां मार्ग पर गहरा गड्ढा बना काल, कार गिरी, चालक गंभीर

अलवर (राजस्थान) अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर से अलवर मार्ग पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सावड़ी गांव के समीप सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए खोदे गए कई फीट गहरे गड्ढे में एक अनियंत्रित कार जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का दरवाजा तोड़कर चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया। घायल चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलवर-नटनी का बारां रोड पर इन दिनों सड़क को चौड़ा करने और छोटी पुलियाओं के निर्माण का कार्य चल रहा है। बीती रात मदनपुरी निवासी किशोर कुमार अपनी टैक्सी कार लेकर जयपुर से अलवर की ओर आ रहे थे। सावड़ी गांव के पास निर्माण कंपनी द्वारा सड़क किनारे कई फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। रात के अंधेरे में चालक को यह गड्ढा दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसमें समा गई। कार गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।

  • सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां

स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी और संबंधित प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा इतने बड़े और जानलेवा गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर भारी लापरवाही बरती जा रही है। मौके पर न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। यदि वहां कोई सांकेतिक बोर्ड होता, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार के गड्ढे में गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग सहम गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणधीन सड़कों पर तुरंत चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है