रेलवे स्टेशन से चोरी हुई बाइक 5 दिन में बरामद, नाकाबंदी के दौरान आरोपी गिरफ्तार

Jun 24, 2026 - 17:01
 0
रेलवे स्टेशन से चोरी हुई बाइक 5 दिन में बरामद, नाकाबंदी के दौरान आरोपी गिरफ्तार

बारां कोतवाली थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को महज पांच दिनों के भीतर बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

शिक्षक की बाइक लेकर स्टेशन गया था पीड़ित एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि मांगरोल निवासी गौरीशंकर, जो ग्राम हथवारी में अध्यापक हैं, ने 21 जून को कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 16 जून की सुबह वह अपने प्रधानाध्यापक लालकृष्ण भार्गव की स्प्लेंडर प्लस बाइक लेकर अपनी बेटी को बारां रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे। बाइक को स्टेशन की सीढ़ियों के पास खड़ी कर जब वह अंदर गए और वापस लौटे, तो बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक न मिलने पर मामला दर्ज कराया गया।

नाकाबंदी में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कमल जांगिड़ और वृत्ताधिकारी रोहिताश देवंदा के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल पुनियां के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाते हुए नाकाबंदी की। जांच के दौरान आमापुरा निवासी दीपक खाती (30) को संदिग्ध अवस्था में रोककर पूछताछ की गई। सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली।

अन्य वारदातों के खुलने की उम्मीद थानाधिकारी हीरालाल पुनियां ने बताया कि आरोपी दीपक खाती से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी क्षेत्र में बाइक चोरी के किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है। इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकुट बिहारी, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल रोहित और अनिल की विशेष भूमिका रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है