सलेमपुर थाना में अमर शहीद अतर सिंह जाटव की प्रतिमा का टीकाराम जूली सहित अतिथियों ने किया अनावरण, परिजनों का हुआ सम्मान

Jun 26, 2026 - 20:05
 0
सलेमपुर थाना में अमर शहीद अतर सिंह जाटव की प्रतिमा का टीकाराम जूली सहित अतिथियों ने किया अनावरण, परिजनों का हुआ सम्मान

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सांसद भजनलाल जाटव सहित कई दिग्गज रहे मौजूद; सनराइज पैलेस होटल का भी हुआ उद्घाटन

महुआ (दौसा/अवधेश अवस्थी) महुआ विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद अतर सिंह जाटव की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, लोकसभा सदस्य (सांसद) भजनलाल जाटव, महुआ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला, दौसा विधायक डीसी बैरवा तथा पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

इस दौरान वीर शहीद के परिजनों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीद अतर सिंह जाटव के परिवार जनों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान भी किया गया। आयोजन के दौरान सलेमपुर थाना अधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

  • महुआ में 'सनराइज पैलेस होटल' का भव्य उद्घाटन

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पूर्व महुआ के हिंडौन रोड पर स्थित नवनिर्मित सनराइज पैलेस होटल का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला, दौसा विधायक डीसी बैरवा और पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह ने फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर होटल संचालक बबलू गुर्जर ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है