प्रतिभाओं का सम्मान समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : गृह राज्य मंत्री

Jun 28, 2026 - 16:21
 0
प्रतिभाओं का सम्मान समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : गृह राज्य मंत्री

स्वर्गीय बृजलाल की 16वीं पुण्यतिथि पर ग्राम हेलक में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

भरतपुर, (विष्णु मित्तल )गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य में ग्राम हेलक में जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में कर्मचारी फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय बृजलाल की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बृजलाल का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उनकी स्मृति में प्रतिभाओं का सम्मान करना युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति समाज की सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वर्गीय बृजलाल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए शिक्षा, सामाजिक विकास और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

आयोजक डॉ. गजेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय बृजलाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने गांव के विद्यालय के लिए कक्षों का निर्माण कराया, दो बीघा भूमि दान की तथा मंदिर का निर्माण करवाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बृजलाल का जीवन शिक्षा के प्रसार और समाज सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि दिनेश सूपा, आयोजन समिति के जगदीश सरपंच,  रुपवास प्रधान प्रतिनिधि विजयसिंह वकील, प्रोफेसर योगेंद्र सिंह, डॉ. महेश, डॉ. कुलदीप सिंह महुआ, डॉ. डी.आर. पटेल (अलवर), डॉ. दीपक सिराधना, एम.एस.जे. कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रामबाबू, किशन थानेदार, लख्खो सरपंच, रूपराम सरपंच सहित ग्राम हेलक के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है