सहायक अभियंता सुश्री विनीता ने संभाला नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार

Jul 8, 2026 - 19:25
 0
सहायक अभियंता सुश्री विनीता ने संभाला नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार

​मकराना (मौ. शहजाद)। नगर परिषद मकराना में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद, सहायक अभियंता सुश्री विनीता ने नए आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया है। जिला कलेक्टर, डीडवाना-कुचामन द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में सुश्री विनीता को आयुक्त, नगर परिषद मकराना का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

यह जिम्मेदारी पूर्व में पदस्थ आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निलंबन के पश्चात दी गई है। आदेशों की पालना करते हुए, सुश्री विनीता ने आज दिनांक 08 जुलाई को मध्याह्न पूर्व नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर आयुक्त पद की कमान संभाली। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुश्री विनीता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सुश्री विनीता अब अपने पूर्व पद (सहायक अभियंता) के दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त के कार्यों का भी आगामी आदेशों तक संपादन करेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है