खाटू श्याम जी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत 8 घायल

Jun 29, 2026 - 17:31
 0
खाटू श्याम जी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत 8 घायल

कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान) दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर कंवरपुरा के पास रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ जयपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो मासूम बच्चों और तीन महिलाओं सहित कार सवार कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

  • दर्शन कर लौट रहा था परिवार

कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि कार सवार सभी लोग गुरुग्राम (हरियाणा) के रहने वाले हैं। वे राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी के दर्शन कर वापस अपने घर गुरुग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर कंवरपुरा के पास जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें चीख-पुकार मच गई।

  • स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

घायलों की सूची: अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों में मुकेश झा (33), गुड्डी (30), ध्रुव (32), पिंकी (30), आर्यन (6 वर्ष), धलवीर (25), मानसी (3 वर्ष) और पूनम (30 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है। थाना अधिकारी ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है