गोपाल लाल माली पर हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर माली समाज का महाप्रदर्शन; निष्पक्ष जांच न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की दी चेतावनी

Jun 29, 2026 - 19:00
 0
गोपाल लाल माली पर हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर माली समाज का महाप्रदर्शन; निष्पक्ष जांच न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की दी चेतावनी

 भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा, माली युवा सेवा संस्थान, माली सैनी कर्मचारी एवं अधिकारी विकास सेवा संस्था, फुलेरिया माली समाज संपति ट्रस्ट एवं समस्त माली समाज भीलवाड़ा के नेतृत्व में गंगापुर, रायपुर, मांडल, बनेड़ा, जसवंतपुरा, रायला, माली का खेड़ा, कैरीया, पुर, सांगानेर, माली खेड़ा, करेड़ा, गुरला, कारोई, राजसमंद, अजमेर, विजय नगर, किशनगढ़ आदि से हजारों की संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समाजसेवी एवं प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए कथित हमले के मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग के साथ ही गोपाल माली के परिवारजनों पर दर्ज झूठा मुकदमा हटाने की मांग की।
 राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष भैरू लाल माली ने कहा कि गोपाल लाल माली वर्षों से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर हमला होना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि कमजोर व पिछड़े समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उल्टा पीड़ित पक्ष के परिवारजनों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करवाना, जिससे आमजन में न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
 माली युवा सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण सोपारिया कहा कि मामले में किसी भी प्रकार के दबाव, प्रभाव या पक्षपात से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। फुलेरिया  माली समाज संपति ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश गढ़वाल ने कहा कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तो पुलिस निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करे। 
 माली सैनी कर्मचारी एवं अधिकारी विकास सेवा संस्था के अध्यक्ष तोता राम सांखला ने कहा कि समाज का उद्देश्य किसी के साथ अन्याय करना नहीं, बल्कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना है। माली समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों को संरक्षण देने का प्रयास किया गया तो समाज प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र एवं पारदर्शी जांच कर मामले का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की।
 ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के विभिन्न संस्था के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है