पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए अजय दीक्षित, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया जिले का गौरव

Jul 3, 2026 - 16:33
 0
पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए अजय दीक्षित, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया जिले का गौरव

कठूमर (दिनेश लेखी) लॉर्ड्स विश्वविद्यालय, चिकानी रोड अलवर के शिक्षा संकाय के शोधार्थी अजय दीक्षित ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से शिक्षा जगत के साथ-साथ उनके संस्थान एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अजय दीक्षित ने अपना शोध कार्य "राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों एवं संस्था प्रधानों की अभिवृत्ति एवं अभिक्षमता का अध्ययन" विषय पर पूर्ण किया। यह शोध कार्य उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की कार्यक्षमता तथा नेतृत्व क्षमता के विभिन्न आयामों पर केंद्रित करते हुए किया। उनका शोध कार्य शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में उपयोगी माना जा रहा है। शोध कार्य लॉर्ड्स विश्वविद्यालय, अलवर के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. कमल कुमार चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा उनके शोध कार्य का मूल्यांकन उपरांत उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
अजय दीक्षित डीग निवासी रेवती शरण के पुत्र हैं तथा वर्तमान में महाराजा अग्रसेन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नगर (जिला डीग) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध निर्देशक, परिवारजनों, गुरुजनों तथा सहयोगियों को दिया।
अजय दीक्षित की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनका शोध शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा तथा युवा शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है