भगवान धन्वंतरि की पूजा कर मांगा सेहत का वरदान: लोगों को बताया आयुर्वेद का महत्व, दिनचर्या सही रखने का दिया संदेश
सकट कस्बे के अटल सेवा केंद्र भवन परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में शुक्रवार को धनतेरस पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की विधिवत् पूजा अर्चना की।आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि भगवान धन्वंतरि की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाने के बाद उपस्थित लोगों को आयुर्वेद का महत्व बताते हुए कहा कि व्यक्ति का सबसे बड़ा धन उसका स्वास्थ्य हैं। व्यक्ति को अपनी दिनचर्या, ऋतुचर्या व रात्रिचर्या को सही रखने सहित आयुर्वेद के महत्व व उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर नर्स कंपाउंडर पिंकी सैनी,परिचारक समय सिंह गुर्जर,एलएसए विमल कुमार शर्मा, कमलेश बैनाड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

