उदयपुरा में कठूमर चैम्पियंस लीग का शुभारंभ होगा कल से
कठूमर/ दिनेश लेखी। विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कठूमर चैम्पियंस लीग आइपीएल की तर्ज पर गांव उदयपुरा में केसीएल कमेंटी के तत्वाधान में 13 अक्टूबर 2025 सोमवार से प्रात 9:15 शुभारंभ होगा।
जीआईएस स्कूल के प्रबंधक मनोज चौधरी ने बताया कि इस लीग के सभी मैच कठुमर रोड़ उदयपुरा गांव के खेल ग्राउंड में आयोजन होगे। इस लीग में 12 टीम ऑनरो की 12 टीम खेलेगी जिसमें प्रथम विजेता को 61 हजार व शानदार शील्ड, उपविजेता टीम को 31 हजार व शानदार शील्ड , तृतीय विजेता 21 हजार शील्ड, चतुर्थ विजेता टीम को 11 हजार पुरूस्कार व शिल्ड दी जाऐगी। इस लीग का आयोजन केसीएल कमेंटी के तत्वाधान में किया जा रहा है। कठूमर लीग का लाइव स्ट्रीमिंग युट्युव चैनल जीआईएस कठूमर पर किया जाऐगा।