रामगढ़ विधायक ने ग्रामीण सेवा शिविर में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाकर दिया संदेश, 'हमारा गांव हमारी योजना हमारा विकास' अभियान का हुआ शुभारंभ

Jul 3, 2026 - 19:41
 0
रामगढ़ विधायक ने ग्रामीण सेवा शिविर में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाकर दिया संदेश,  'हमारा गांव हमारी योजना हमारा विकास' अभियान का हुआ शुभारंभ

रामगढ़ (अलवर) ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम मूनपुर में आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर' में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शिरकत की। इस दौरान विधायक ने VBGRAMG के अंतर्गत "ग्राम के विकास की नई शुरुआत – हमारा गांव, हमारी योजना, हमारा विकास" अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

विधायक सुखवंत सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों का समग्र विकास ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण खुद अपनी योजनाओं के निर्माण में भागीदार बनेंगे, जिससे धरातल पर वास्तविक विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

  • 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। विधायक ने सभी से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी रही, जिसमें मुख्य रूप से IAS रविंद्र गौरव सालूखे (सीईओ, जिला परिषद अलवर), SE राजेश शर्मा (अलवर जिला प्रभारी, VBGRAMG), अंकित गुप्ता (तहसीलदार, रामगढ़), एडवोकेट लाखन दत्त शर्मा शामिल थे:

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन और विधायक के इस रुख की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है

Please accept the Cookies Store Request.