स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु तृतीय सूची जारी, दस्तावेजो के सत्यापन की अंतिम तिथि 08 जुलाई
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में कला स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु तृतीय वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची दिनांक 03 जुलाई को प्रकाशित कर दी गई है |
प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने बताया की प्रवेशार्थियों की सुविधा के लिए सूचियाँ महाविद्यालय नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित कर दी गई है |
महाविद्यालय में प्रवेश के नोडल अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा ने बताया की जिन प्रवेशार्थियों का नाम वरीयता सूची अथवा प्रतीक्षा सूची में आया है वे ई-मित्र के माध्यम से बधाई पत्र तथा प्रवेश आवेदन फॉर्म का नवीन प्रिंट लेकर अपने मूल दस्तावेजो, अंकतालिकाओ, टीसी, सीसी, कैटेगरी प्रमाण पत्र इत्यादि की मूल एवं स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ महाविद्यालय में सत्यापन के लिए प्रात:साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे के मध्य उपस्थित हों| दस्तावेजो के सत्यापन के पश्चात प्रवेशार्थी को अंतिम तिथि आठ जुलाई तक ई-मित्र पर अपना प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा | यदि कोई प्रवेशार्थी अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में अपने दस्तावेजो का सत्यापन या सत्यापन के पश्चात अंतिम तिथि तक ई-मित्र पर प्रवेश शुल्क जमा नहीं कराता है तो वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा|


