ऐतिहासिक भूरासिद्द हनुमान मंदिर का सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त, हादसे का डर
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले की राजगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले ग्राम कलेशान से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ का ऐतिहासिक एवं प्राचीन भूरासिद्द हनुमान जी मंदिर क्षेत्र के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। लेकिन वर्तमान में मंदिर के ऊपर जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
- श्रद्धालुओं को भारी परेशानी, हादसों को न्योता
सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढे होने और पूरी तरह से टूट जाने के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चढ़ाई और खराब रास्ते के कारण यहाँ हर समय किसी बड़ी दुर्घटना के होने की संभावना बनी रहती है।
- मंत्रियों और सांसद से गुहार
कलेशान, राजगढ़, और ठेकडीन सहित आस-पास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से जिले के मंत्री संजय शर्मा और क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मांग की है कि भूरासिद्द हनुमान मंदिर की ओर जा रहे इस सड़क मार्ग को तुरंत दुरुस्त करवाया जाए ताकि भक्तों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।


