सड़क सुरक्षा पखवाडा; अभियान गुलाब का फूल देकर यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

Nov 7, 2025 - 13:59
 0
सड़क सुरक्षा पखवाडा; अभियान गुलाब का फूल देकर यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जिले में 4 नवम्बर से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की अनुपालना के संदर्भ में सड़क उपयोगकर्ताओं की समझाईश का कार्यक्रम हीरादास सर्किल पर आयोजित किया गया। शनिवार 8 नवम्बर को प्राईवेट बस स्टैण्ड पर नेत्र जांच शिविर एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया जावेगा।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीएल बामनिया ने बताया कि जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, यातायात पुलिस के सहयोग से 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत भारी वाहन चालकों व चार पहिया वाहन चालकों के मध्य समझाइश अभियान चालाया गया। जिसके अंतर्गत वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें यातायात नियमों संबंधित बुकलेट, पम्पलेट वितरित की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग के सहयोग से लुधावई टोल प्लाजा पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर 56 वाहन चालकों की नेत्र जांच कर परामर्श दिया गया।
अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी इन्दू मीना ने बताया कि अभियान में विभाग द्वारा प्रवर्तन सम्बन्धी कार्यवाही भी चैकिंग के दौरान की जा रही हैं जिसमें गलत दिशा में वाहन संचालन, बिना हैलमेट वाहन संचालन, ओवरलोड वाहन संचालन, बिना सीटबैल्ट वाहन संचालन एवं शराब पीकर वाहन संचालन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर लाईसेन्स निलम्बन की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील है कि स्वयं व परिवार की सुरक्षा के लिये नशे की हालात मे वाहन ना चलाएं, लगातार वाहन ना चलाएं, साथ ही वाहन चलाते समय सदैव सीट बैल्ट तथा हैलमेट का उपयोग करें।
जिला परिवहन अधिकारी अभय मुदगल ने बताया कि अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिये प्रतिदिन कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है जिसमें प्रवर्तन कार्यवाही के साथ -साथ अपराधकारित करने वाले वाहन चालकों के लाईसेन्स निलम्बन की कार्यवाही, समझाईश कार्यक्रम, वाहन चालकों की नेत्र जांच एवं शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जावेगा। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के कर्मचारियों देवेन्द्र सुण्डा, नीतू शर्मा, परिवहन निरीक्षक मनीष शर्मा सहायक प्रोग्रामर, सूचना सहायक कामिनी सिंह, भावना तोमर एवं कामिनी झा मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................