स्व. महावीर चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर रेलवे स्टेशन चौक पर वाटर कूलर का किया लोकार्पण

Jun 21, 2026 - 19:37
 0
स्व. महावीर चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर रेलवे स्टेशन चौक पर वाटर कूलर का किया लोकार्पण

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्थानीय रेलवे स्टेशन चौक पर रविवार को स्वर्गीय महावीर चौहान पुत्र नाथूराम चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जनसेवा के तहत एक वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चौहान परिवार द्वारा यह जनहितैषी पहल की गई है। वाटर कूलर का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीराम भींचर द्वारा किया गया। इस दौरान स्व. महावीर चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा स्वर्गीय महावीर चौहान समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहे। उनकी स्मृति में स्थापित यह वाटर कूलर न केवल लोगों की प्यास बुझाएगा, बल्कि उनके सेवाभावी आदर्शों को भी हमेशा जीवंत रखेगा। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने स्वर्गीय महावीर चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्य ही किसी भी व्यक्ति की सच्ची पहचान होते हैं। इस तरह के पुनीत कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस सेवाश्रम कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समाजबंधु उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से रणजीत सिंह चौहान, नाथूराम चौहान, गिरधर पलोड़, बेनीगोपाल सेवक, कपिल तोषनीवाल, सुभाष रेगर, विनीत मुच्छाल, महेंद्र भींचर, मोहन माली, एडवोकेट सिकंदर खान, जितमल, भगवान काबरा, पदम सिंह चौहान, ओमप्रकाश चौहान, अनिल भाटी, विष्णु सिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय महावीर चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके द्वारा समाज के विकास और भलाई के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए सभी ने जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है