जहाजपुर में थाना प्रभारी डीआर चौधरी का फ्लैग मार्च, अपराधियों को चेतावनी, आमजन में सुरक्षा का संदेश

Jul 16, 2026 - 18:56
 0
जहाजपुर में थाना प्रभारी डीआर चौधरी का फ्लैग मार्च, अपराधियों को चेतावनी, आमजन में सुरक्षा का संदेश

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को जहाजपुर थाना प्रभारी यादराम चौधरी ने पुलिस जाप्ते के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर पैदल गश्त की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने आमजन से आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया, ताकि अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
पुलिस टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े सब्जी एवं फल विक्रेताओं के ठेलों को व्यवस्थित कराया गया। साथ ही दुकानदारों और ठेला संचालकों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी डीआर चौधरी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य "अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास" का वातावरण कायम रखना है। इसके लिए क्षेत्र में नियमित गश्त, फ्लैग मार्च एवं निगरानी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है