अर्जुन हॉस्पिटल में 240 लोगों की हुई निशुल्क नेत्र जाँच व 42 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज जी के आशीर्वाद से स्वामी संत सिद्ध भाऊ के आशीर्वाद व प्रेरणा व मार्गदर्शन से जीव कल्याण सेवा समिति रजि.व सहाय हॉस्पिटल के तत्वाधान में 319वां विशाल नि:शुल्क नेत्र मेडिकल शिविर का आयोजन अर्जुन हॉस्पिटल 40 फुटा रोड खैरथल में लगाया गया इस शिविर के महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया शिविर में सहाय हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 42 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया व 240 लोगों की नि:शुल्क आंखों की जांच कर दवाइयां व 130 लोगों को नज़र के चश्मे दिये गये कम सुनने वाले 04 ज़रूरतमंद लोगों को कान की मशीन निशुल्क दी गई।
सेवाकर्ता कशिश बोदवानी ने बताया शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता और दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जमुनादास आहूजा ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की इस शिविर में हैल्थ केयर विशेषज्ञ गीत गुप्ता, रूबी गुप्ता ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की इस शिविर में जिन 42 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया उन मरीजों को जयपुर लेकर जाया गया हैं जहां डॉ.सहाय व उनकी सहयोगी टीम द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा मरीजों का रहना, खाना, पीना बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा |
जीव कल्याण सेवा समिति के सेवादार प्रकाश जया नैनानी, हर्षिता मोतियानी, धर्मवीर पंजाबी, मेघराज, दिव्या, निकिता आदि ने अपनी सेवाएं दी |

