लघु उद्योग भारती के भरतपुर प्रवास ने संगठनात्मक गतिविधियों को दी नई गति महिलाओं के "स्वयं सिद्धा" अभियान

Jul 25, 2026 - 18:36
 0
लघु उद्योग भारती के भरतपुर प्रवास ने संगठनात्मक गतिविधियों को दी नई गति महिलाओं के "स्वयं सिद्धा" अभियान

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लघु उद्योग भारती, जयपुर प्रांत द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण एवं उद्यमियों के हितों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 25 जुलाई 2026 को भरतपुर जिले का महत्वपूर्ण प्रवास किया गया। इस अवसर पर जयपुर अंचल महासचिव  सुनीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिले की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

भरतपुर जिले की पाँच इकाइयों में से चार इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। बयाना इकाई से अध्यक्ष  नितिन बंसल, सचिव  केतन  एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, पहाड़ी इकाई से अध्यक्ष  दौलत, महिला इकाई से अध्यक्ष  हरप्रीत कौर, सचिव राधा, अंजना सोनी, मीरा गोयल , कविता गोयल (पूर्व अध्यक्ष )एवं अन्य महिला सदस्य तथा भरतपुर इकाई से मनीष सिंघल कोषाध्यक्ष,मनोज अग्रवाल सदस्य और कार्यकारी संस्था सदस्य कृष्ण मुरारी अग्रवाल , मुख्य इकाई से सचिव  राहुल बंसल ने सहभागिता कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में प्रांत स्तर से संयुक्त सचिव  सी.के. व्यास, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य  संजय , प्रांत महामंत्री  सुनीता शर्मा, प्रांत सह महामंत्री  रितु अग्रवाल, जगतपुरा महिला इकाई अध्यक्ष एवं प्रांत स्किल प्रभारी वैशाली वशिष्ठ तथा केंद्रीय महिला इकाई की उपाध्यक्ष  अलका गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिले में संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देने का आह्वान किया।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य भरतपुर जिले की सभी इकाइयों में नियमित मासिक बैठकों को सुनिश्चित करना, जिले स्तर पर भव्य उद्यमी सम्मेलन आयोजित करना तथा संगठन की सक्रियता एवं सदस्यता विस्तार को गति देना रहा। साथ ही भरतपुर में कौशल विकास केंद्र (स्किल सेंटर) की स्थापना कर स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं उद्यमियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की विस्तृत योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान महिलाओं के "स्वयं सिद्धा" अभियान को प्रत्येक इकाई तक प्रभावी रूप से पहुँचाने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों एवं उद्यमियों की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जयपुर में सफलतापूर्वक संचालित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई।

इस अवसर पर स्थानीय उद्यमियों ने खनन विभाग, विद्युत विभाग, रॉयल्टी, सरचार्ज सहित विभिन्न औद्योगिक समस्याओं से संगठन को अवगत कराया। इन विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों एवं शासन स्तर पर शीघ्र ही पत्राचार एवं आवश्यक प्रतिनिधित्व कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

बैठक अत्यंत सकारात्मक, उत्साहपूर्ण एवं परिणामोन्मुख वातावरण में संपन्न हुई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में संगठन को भरतपुर जिले में अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, उद्यमियों के हितों की रक्षा करने तथा महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

लघु उद्योग भारती का यह भरतपुर प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे जिले में संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी। मीटिंग की अध्यक्षता  दीनदयाल सिंगल द्वारा की गई और अंत में सभी का धन्यवाद यापन सचिव  राहुल बंसल द्वारा किया गया.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................